मुख्य बातें

दलमा की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मनाया गया: 16 पाउंड का केक काटा, विधायक और डीएफओ समेत स्कूली बच्चे रहे मौजूद – Jamshedpur (East Singhbhum) News

दलमा की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मनाया गया:  16 पाउंड का केक काटा, विधायक और डीएफओ समेत स्कूली बच्चे रहे मौजूद – Jamshedpur (East Singhbhum) News


जमशेदपुर स्थित दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर रजनी ने केक काटा।

.

कार्यक्रम में इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी और रेंजर दिनेश चंद्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूरे दलमा क्षेत्र को गुब्बारों से सजाया गया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी दलमा के मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाया गया था। जन्मदिन समारोह के लिए पूरे दलमा क्षेत्र को गुब्बारों से सजाया गया। आसपास के स्कूलों के बच्चों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली।

16 साल पहले रजनी वन विभाग को मिली थी

डीएफओ सबा आलम ने बताया कि लगभग 16 साल पहले रजनी दलमा के पीलीद गांव के पास एक गड्ढे में घायल अवस्था में मिली थी। वन विभाग ने उसे 7 अक्टूबर को बरामद किया था, तब उसकी उम्र केवल तीन साल थी। तब से हर साल इसी दिन उसका जन्मदिन मनाया जाता है। इस समारोह का उद्देश्य लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बचाने के महत्व को समझाना है।

रजनी को फूलों की मामला पहनाई गई।

रजनी को फूलों की मामला पहनाई गई।

रजनी दलमा की पहचान बन गई है

शुरुआत में रजनी दलमा के मुख्य द्वार के पास रहती थी, लेकिन अब उसकी बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए उसे एक नए शेड में स्थानांतरित कर दिया गया है। वन विभाग के अनुसार, रजनी न केवल दलमा की पहचान बन गई है, बल्कि लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है। यह जन्मदिन वन्यजीव संरक्षण और मानवीय संवेदना का संदेश देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *