उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण हरियाणा से गुजरने वाली 4 ट्रेन को कैंसिल किया गया है। रेलवे ने सभी ट्रेन को आगामी आदेशों तक रद्द किया है।
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा आगामी आदेशों तक तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाड़मेर रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा और गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19027, बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेल सेवा आगामी आदेशों तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह लुधियाना तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा लुधियाना -जम्मूतवी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी- बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर लुधियाना से ही संचालित होगी। यह रेल सेवा जम्मूतवी- लुधियाना के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेल सेवा आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अमृतसर तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा अमृतसर -जम्मूतवी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती रेल सेवा आगामी आदेशों तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी। यह रेल सेवा जम्मूतवी-अमृतसर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेल सेवा आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह पठानकोट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा पठानकोट -जम्मूतवी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेल सेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
