मुख्य बातें

अजनाला के डॉक्टर की 24 दिन बाद तोड़ा दम: मरीज बनकर आए गैंगस्टरों ने चलाई थी गोलियां; मेदांता में चल रहा था इलाज – Amritsar News

अजनाला के डॉक्टर की 24 दिन बाद तोड़ा दम:  मरीज बनकर आए गैंगस्टरों ने चलाई थी गोलियां; मेदांता में चल रहा था इलाज – Amritsar News


डॉक्टर पर फायरिंग करते हुए हमलावर।

पंजाब में अमृतसर के कस्बा अजनाला के गांव सुधार के जाने-माने डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने 24 दिन बाद दम तोड़ दिया है। 12 सितंबर को अस्पताल के भीतर जानलेवा हमला किया गया था। परिवार का अरोप था कि उन्हें फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थी।

.

इस घटना को बाहर बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी ने अपने साथी के साथ मिलकर करवाया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटरों सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों शूटरों को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया गया था।

घटना 12 सितंबर की है। मरीज बनकर आए दो बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता में शिफ्ट किया गया।

करीब 24 दिन तक जीवन और मौत से जूझने के बाद डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने आखिरकार सोमवार देर रात दम तोड़ दिया।

मृतक डॉ. कुलविंदर सिंह।

जानें पूरी घटना के बारे में

  • डॉक्टर को पिछले लंबे समय से अलग-अलग गैंगस्टरों से फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। दो महीने पहले भी भंगू अस्पताल के बाहर हवाई फायरिंग की गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। प्रशासन ने डॉक्टर को सुरक्षा के लिए गनमैन भी मुहैया कराया था, लेकिन वारदात के दिन गनमैन छुट्टी पर था।
  • 12 सितंबर की दोपहर दो बदमाश दवा लेने के बहाने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के लिए कमरे में बुलाया, तभी एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगते ही डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
  • पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। हमले के बाद इलाके के लोग और डॉक्टर के परिचितों में काफी आक्रोश देखा गया।
  • 24 घंटे के अंदर-अंदर पुलिस ने जग्गा नाम के युवक को अरेस्ट किया। इसने आरोपियों को मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो शूटरों के नाम सामने आए।
भंगू अस्पताल, जिसके बाहर चली थी गोलियां।

भंगू अस्पताल, जिसके बाहर चली थी गोलियां।

पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर

19 सितंबर के दिन पुलिस को आरोपियों की सूचना मिली। पुलिस ने जंडियाला गुरु के पास पुलिस ने नाका लगाया। कपूरथला के काला संघा निवासी हरि और संदीप दोनों आरोपियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल गिरा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांग पर गोली लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *