मुख्य बातें

रुदौली में नहर में मिला महिला का शव: शव की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा – Ayodhya News

रुदौली में नहर में मिला महिला का शव:  शव की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा – Ayodhya News


अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित शारदा सहायक नहर के गुलचप्पा ठोकर पर मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बाद उप जिलाधिकारी विकासधर दुबे और पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अज्ञात महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। आसपास के गांवों से आए लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है और मृतक महिला के शव की तस्वीरें भी भेजी गई हैं। ताकि आसानी से पहचान हो सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद उसे मर्चरी भेज दिया गया है। शिनाख्त न होने की स्थिति में 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका ने लाल रंग का लोअर और मेहंदी रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *