मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश भर में अपनी धाक जमा ली है। ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के क्रियान्वयन में यूपी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। देश के टॉप-10 जिलों में उत्तर प्रदेश के दो जिलों ने जगह बनाई है, जिसमें राजधानी लखनऊ देश भर में पहले स्थान पर है, जबकि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी दसवें नंबर पर पहुंच गया है। यही नहीं, देश के शीर्ष 50 जिलों में भी यूपी के 5 जिले शामिल हैं। एक साल में लगाई लंबी छलांग, 5.17 लाख प्लांट स्थापित उत्तर प्रदेश पिछले एक साल से देश में सर्वाधिक ‘क्यूमूलेटिव रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन’ के साथ लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 5.17 लाख से अधिक घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार में भी अभूतपूर्व तेजी आई है। मई 2025 तक जहां हर दिन लगभग 500 प्लांट लग रहे थे, वहीं अब यह संख्या 4 गुना बढ़कर 2000 प्लांट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। 30 करोड़ का दैनिक टर्नओवर और हजारों को रोजगार सोलर सेक्टर में आई इस तेजी ने यूपी की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार दी है। प्रदेश में सोलर इंस्टालेशन के जरिए प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का व्यापारिक टर्नओवर हो रहा है। इससे न केवल बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है, बल्कि ‘सूर्य मित्र’ और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। डिस्कॉम और बैंकों के तालमेल से मिली सफलता यूपीनेडा के निदेशक रविन्दर सिंह के अनुसार, इस सफलता के पीछे एक मजबूत इकोसिस्टम काम कर रहा है। बिजली विभाग (डिस्कॉम) के अधिकारी नेट मीटरिंग और बिलिंग की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं, वहीं बैंक सोलर फाइनेंसिंग (लोन) को आसान बना रहे हैं। जिला प्रशासन जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को इस योजना से जोड़ रहा है। निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बना यूपी उत्तर प्रदेश आज सोलर मैन्युफैक्चरर्स, स्टार्टअप्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए देश का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। यूपीनेडा ने देशभर के स्टेकहोल्डर्स को यूपी की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। बेहतर लॉजिस्टिक नेटवर्क और प्रशिक्षित मैनपावर की उपलब्धता के कारण यूपी रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ‘इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित हो गया है।
Source link
