मुख्य बातें

लुधियाना में नेशनल हाईवे पर चलती रोडवेज बस पलटी: कमानी टूटी, ड्राइवर संभाल नहीं सका, 40 यात्री सवार थे; चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी – Khanna News

लुधियाना में नेशनल हाईवे पर चलती रोडवेज बस पलटी:  कमानी टूटी, ड्राइवर संभाल नहीं सका, 40 यात्री सवार थे; चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी – Khanna News


लुधियाना में हाईवे पर पलटी बस और उसमें घायल हुए यात्री।

पंजाब के लुधियाना में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की चलती बस पलट गई। जिस वक्त बस पलटी, उसमें 40 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही उनमें चीखोपुकार मच गई।

.

यह देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और यात्रियों को बाहर निकाला। सभी को हल्की चोटें लगी हैं। बस चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी।

शुरुआती जांच में पता चला कि बस की कमानी टूटने की वजह से वह बेकाबू होकर पलट गई। 3 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी।

कमानी टूटते ही झटके खाने लगी बस जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से पंजाब रोडवेज की बस (PB 05 AJ-9759) फिरोजपुर जा रही थी। जब वह चंडीगढ़-लुधियाना नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 8 बजे समराला के पास पहुंची तो अचानक उसकी कमानी टूट गई। इससे बस झटके खाने लगी। अंदर बैठी 40 सवारियों में हड़कंप मच गया।

बस पलटने के बाद सुरक्षित निकाली सवारियों में हड़कंप मचा रहा।

बस पलटने के बाद सुरक्षित निकाली सवारियों में हड़कंप मचा रहा।

राहगीरों की मदद से सवारियों की जान बचाई ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह तेजी से हाईवे पर ही पलट गई। इसके बाद वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज देना पड़ा।

मौके पर राहगीरों ने तुरंत सभी सवारियों को बस के अंदर से बाहर निकालकर बचाया।

मौके पर राहगीरों ने तुरंत सभी सवारियों को बस के अंदर से बाहर निकालकर बचाया।

बस कंडक्टर ने कहा- किसी की गलती नहीं इस बारे में बस कंडक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि हादसा बस का पट्टा यानी कमानी अचानक टूट जाने के कारण हुआ। इसमें ड्राइवर या किसी दूसरे की कोई गलती नहीं है।

बस कंडक्टर सतनाम सिंह ने हादसे के बारे में बताया।

बस कंडक्टर सतनाम सिंह ने हादसे के बारे में बताया।

चश्मदीद बोले- पहले से टूटा था पट्‌टा हादसे के वक्त बस के पीछे ट्रैक्टर पर जा रहे चश्मदीद अमनिंदर सिंह ने परिवहन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बस पहले से ही एक टूटे हुए पट्टे पर चल रही थी। मुख्य पट्टा पहले से ही टूटा हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

डॉक्टर बोले- 3 घायल आए थे, उन्हें छुट्‌टी दी समराला सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रभाकर पांडे ने बताया कि उनके पास तीन घायल यात्री लाए गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *