मुख्य बातें

इकवासा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों से फिर टोल वसूली शुरू: रीछवा के लोग कलेक्टर से मिले, आवागमन वापस फ्री करने की मांग – jhalawar News

इकवासा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों से फिर टोल वसूली शुरू:  रीछवा के लोग कलेक्टर से मिले, आवागमन वापस फ्री करने की मांग – jhalawar News

झालावाड़ में रीछवा ग्रामवासियों ने इकवासा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम रीछवा के निजी वाहनों के लिए टोल वापस फ्री किया जाए।

.

ज्ञापन में बताया गया कि टोल प्लाजा ग्राम से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिछले तीन वर्षों से रीछवा वासियों के वाहनों को इस टोल पर छूट मिलती रही थी। लेकिन 1 अक्टूबर से नए ठेकेदार द्वारा टोल वसूली शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने टोल प्लाजा कर्मियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की।

रीछवा वासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि टोल उनकी सुविधा के अनुसार पुनः फ्री किया जाए। कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में शरीफ मोहम्मद, ऐफ़ाज मोहम्मद, अशफाक खान, शोभाराम मीणा, राजेश कुमार, महावीर गुर्जर, बनवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *