मुख्य बातें

धौलपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा: अवैध पिस्टल और कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज – Dholpur News

धौलपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:  अवैध पिस्टल और कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज – Dholpur News

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनियां थाना क्षेत्र की हिनौता चौकी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिंकू पुत्र बृन्दावन (27) निवासी हिनौता चौकी और ओमवीर पुत्र भीखाराम (37) निवासी बगचौली खार के रूप में हुई है। रिंकू के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल मिली, जबकि ओमवीर के पास से चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मनियां थानाधिकारी उदयचंद मीना के नेतृत्व में बरैठा चौकी प्रभारी बदनसिंह एएसआई और जाप्ते ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सिंह (674) और कॉन्स्टेबल रिंकू (39) भी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *