दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सहरसा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। यात्रियों की भीड़ और पर्व के दौरान बढ़ने वाले आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम पूरी तरह सतर्क हो गई है। सहर
.
जानकारी के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों, चोरी, सामान की तस्करी और अवैध यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी है। RPF जवान यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
स्टेशन परिसर में 24 घंटे मॉनिटरिंग
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व के समय यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन परिसर में 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे पुलिस और GRP के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त गश्त भी की जा रही है।
जानकारी तुरंत RPF या GRP को देने की अपील
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत RPF या GRP को दें और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या अवैध गतिविधियों में शामिल होने वालों से सावधान रहें।
RPF की इस मुहिम से यात्रियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और स्टेशन परिसर में शांति और अनुशासन का माहौल देखा जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि पर्वों के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि हर यात्री सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपनी मंजिल तक पहुंच सके।
