मुख्य बातें

कांग्रेस नेता ने जारी किया I LOVE THE CONSTITUTION पोस्टर: इंदौर में कहा- संविधान देश की एकता का आधार; शहर में लगातार लग रहे पोस्टर – Indore News

कांग्रेस नेता ने जारी किया I LOVE THE CONSTITUTION पोस्टर:  इंदौर में कहा- संविधान देश की एकता का आधार; शहर में लगातार लग रहे पोस्टर – Indore News


इंदौर में हाल ही में लग रहे पोस्टरों के खिलाफ कांग्रेस नेता ने भी एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा है- ‘I LOVE THE CONSTITUTION’ (आई लव कांस्टीट्यूशन)। यह पोस्टर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने जारी किया है।

.

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही नफरत, वैमनस्य और सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए यह पोस्टर जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान ही सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और सुरक्षा का अधिकार देता है। यही संविधान देश की एकता और अखंडता का सबसे बड़ा आधार है।

कांग्रेस नेता बोले- उन्माद फैलाने की काेशिश

राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि इंदौर में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। ऐसे देशविरोधी तत्वों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और देशद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता हमेशा शांति, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे संविधान की मर्यादा, एकता और अमन बनाए रखने में सहयोग करें। यह पोस्टर देशहित और जनहित में जारी किया गया है। हमारा संदेश है कि संविधान ही हमारा धर्म और देश की आत्मा है।

कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने जारी किया पोस्टर।

I LOVE PIG लिखा पोस्टर लगा था

इंदौर में मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है, जो कलेक्टर चौराहे के पास का है। यहां किसी ने I LOVE PIG – Save Animal लिखा हुआ पोस्टर लगा दिया था, जिसमें सूअर का फोटो भी था। यह पोस्टर देखते ही शहर में चर्चा का विषय बन गया।

पोस्टर लगाए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पोस्टर लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

कलेक्टर चौराहे के समीप लगाया था पोस्टर।

कलेक्टर चौराहे के समीप लगाया था पोस्टर।

चंदन नगर में लगे थे पोस्टर

इससे पहले, इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद के सामने गणेश नगर इलाके में ‘I LOVE MOHAMMAD’ (आई लव मोहम्मद) लिखा बैनर लगाया गया था। इस पर विहिप नेताओं ने पुलिस से शिकायत की थी और बैनर हटाने की मांग की थी।

मामला गर्माने के बाद शहर में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव महाकाल’ के स्टेटस भी लगाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *