मुख्य बातें

गयाजी में आज साढ़े पांच घंटे तक शटडाउन: इस्लामगंज और चांद कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी; 11 केवी कंडक्टर के मेंटेनेंस का काम होगा – Gaya News

गयाजी में आज साढ़े पांच घंटे तक शटडाउन:  इस्लामगंज और चांद कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी; 11 केवी कंडक्टर के मेंटेनेंस का काम होगा – Gaya News

गयाजी के अलग-अलग इलाकों में आज(गुरुवार) साढ़े पांच घंटे तक शटडाउन रहेगा। अलीगंज फीडर नंबर-4 से जुड़े इलाकों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 11 केवी कंडक्टर के मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही इलाकों में जर्जर तार और पोलों की

.

शटडाउन के दौरान इस्लामगंज और चांद कॉलोनी इलाके में पूरी तरह से बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के इंजीनियर प्रेम कुमार मणि ने बताया कि लाइन की मरम्मत और उपकरणों को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।

सहयोग की अपील

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

शटडाउन अवधि में बिजली उपकरणों का उपयोग न करें। बिजली विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *