गुवाहाटीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
संदीपन गर्ग ने जुबीन के साथ अपनी यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। (फाइल फोटो)
देश के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग को DSP पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वे असम पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं और अब तक राज्य के कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें बुधवार को सिंगर की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था।
उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। वह जुबीन की मौत मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। सिंगापुर में जुबीन की मौत के समय संदीपन उनके साथ था। सिंगर की पत्नी गरिमा ने दावा किया कि संदीपन ने सिंगापुर जाने की इच्छा जताई थी।
गरिमा के मुताबिक, संदीपन कभी विदेश नहीं गया था। उसने जुबीन से कहा कि वह उनके साथ सिंगापुर जाना चाहता है। जुबीन उसे अपने साथ ले जाने के लिए तुरंत तैयार हो गए। गरिमा ने बताया कि संदीपन की हाल ही में पुलिस फोर्स में नौकरी लगी थी। वे इससे पहले मॉडलिंग और एक्टिंग करते थे।
जुबीन के पत्नी ने बताया कि संदीपन ने उनके साथ 3-4 बार मॉडलिंग प्रोजेक्ट किए थे। जुबीन हमेशा नए टैलेंट को प्रोत्साहित करते थे और चूंकि संदीपन उनका चचेरा भाई था, इसलिए वे हमेशा उसका हौसला बढ़ाते थे। जुबीन अपने दोस्तों और परिवार के सामने भी अक्सर संदीपन की तारीफ करते थे।

