नोएडा में डिफेंडर कार ने एक साथ 6 गाड़ियों को टक्कर मारी।
नोएडा में एक डिफेंडर गाड़ी ने पांच कार और एक बाइक को टक्कर मार दी। डिफेंडर, एक प्रॉपर्टी डीलर ड्राइव कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
.
इस एक्सीडेंट से लंबा जाम लग गया। एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।
एक्सीडेंट में आधा दर्जन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। डिफेंडर गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। यह दुर्घटना एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के गुलशन मॉल तिराहे के पास बुधवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। डिफेंडर के अनियंत्रित होने की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
डिफेंडर की टक्कर से कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
गुलशन तिराहे पर हुई टक्कर
डिफेंडर कार चला रहे शख्स की पहचान सुनीत पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई है। आरोपी प्रॉपर्टी का काम करता है। वह नोएडा के सेक्टर-100 में रहता है। बुधवार देर रात सुनीत घर वापस लौट रहा था। आरोपी ने बताया कि गुलशन तिराहे के पास कट लेते वक्त अचानक से डिफेंडर की स्पीड तेज होकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराई।
डिजायर से टकराने के बाद डिफेंडर ने चार और कार व एक बाइक को ठोकर मार दी। एक्सीडेंट से गुलशन मॉल तिराहे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डिफेंडर चला रहे सुनीत को हिरासत में लिया।

इस टक्कर में 1 बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने बताया- इस टक्कर से कार में बैठे लोगों को हल्की चोट भी आईं हैं, जिनका प्राथमिक इलाज करवाकर घर भेज दिया गया। ट्रैफिक पुलिस की सहायता से डैमेज गाड़ियों को सड़क किनारे लगवाने के बाद यातायात को क्लियर करवाया जा सका।

एक्सीडेंट कराने वाले डिफेंडर चालक की किसी ने नहीं की शिकायत
पुलिस ने बताया कि डिफेंडर से एक्सीडेंट की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी ड्राइव कर रहे प्रॉपर्टी डीलर सुनीत सिंह को हिरासत में रखकर पूछताछ किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
——————–
ये भी पढ़ें-
बरेली में डकैत शैतान एनकाउंटर में मारा गया:हुलिया बदलने में माहिर, रिकॉर्ड में 12 नाम; 8 साल पुलिस को चकमा दिया

बरेली में एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ में SOG के हेड कॉन्स्टेबल राहुल को भी गोली लगी है। SSP के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने भोजीपुरा थाने में नैनीताल हाईवे किनारे बिलवा पुल के पास डकैत शैतान (37) को घेरा, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। डकैत ने पुलिस पर 17 राउंड फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली उसके सीने और एक खोपड़ी के पार हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…
