पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में महिला व बरामद गांजा।
पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया है। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
.
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 8 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज प्रवीण कुमार की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला खड़क मंगोली गोशाला के पास खड़ी होकर गांजा बेच रही है।
सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रेड की। मौके पर पुलिस ने संदिग्ध महिला को काबू किया, जिसकी पहचान बीना पत्नी मिश्रलाल निवासी खड़क मंगोली के रूप में हुई है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संजीव ने की है।
NDPS एक्ट का मामला दर्ज – ACP
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद आरोपी महिला के खिलाफ थाना सेक्टर-7 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को आज (9 अक्टूबर को) न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
