मुख्य बातें

पंजाब में ग्रेनेड वाली जगह की निशानदेही करवाएगी CIA: गैंगस्टर ने इंग्लैंड में प्लान बनाया, सबको सौंपे अलग-अलग काम, NIA-पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची – Kurukshetra News

पंजाब में ग्रेनेड वाली जगह की निशानदेही करवाएगी CIA:  गैंगस्टर ने इंग्लैंड में प्लान बनाया, सबको सौंपे अलग-अलग काम, NIA-पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची – Kurukshetra News


हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए दोनों बदमाश।

हरियाणा में चाइनीज ग्रेनेड के साथ पकड़े बदमाशों को कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस स्टेशन को उड़ाने का टारगेट मिला था। इस काम के लिए उनको 24 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाश गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदी

.

उधर, घटना के बाद NIA समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई। NIA की टीम ने भी कुरुक्षेत्र आकर जानकारी ली। अब पुलिस ग्रेनेड मुहैया करवाने वाले का सुराग जुटाने में लगी हुई है। इसके अलावा उनको वेपन देने आने वाले को भी पुलिस तलाश रही है।

बदमाशों को लेकर लुधियाना जाएगी टीम

सोर्स के मुताबिक, आज CIA की टीम दोनों बदमाशों को लेकर पंजाब के लुधियाना लेकर जाएगी। पुलिस उनसे उस जगह की निशानदेही करवाएगी, जहां से उनको हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला था। यही से आरोपियों को 5 राउंड कारतूस भी मिले थे। आरोपी यहां से ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे।

वारदात में इस्तेमाल पंजाब नंबर की बाइक।

आकाओं के इशारे पर उठाया था कदम

दोनों बदमाश अमेरिका और इंग्लैंड में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर दोनों ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। हालांकि ग्रेनेड किस पुलिस स्टेशन पर और किस समय फेंकना था, उसकी जानकारी उनको नहीं मिली थी। उनकी मंशा ज्यादा से नुकसान करने की थी।

स्लीपर सेल की तरह कर रहे थे काम

इस घटना में शामिल आरोपी स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे थे। कोई एक-दूसरे को जानता नहीं है। घटना को अंजाम देने के लिए सबको अलग-अलग काम दिए गए थे। काम पूरा होने पर आरोपी उसका स्टेट्स अमेरिका-इंग्लैंड में बैठे अपने आका तक पहुंचाते थे। उसके बाद वे लोग अगले गुर्गे को काम सौंप देते थे।

पंजाब पुलिस भी अलर्ट

घटना के बाद पंजाब पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पंजाब पुलिस आरोपी गुरविंदर और संदीप से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, इसलिए पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र भी पहुंची थी। हालांकि कल पूरे दिन उन दोनों से ज्यादा इन्वेस्टिगेशन नहीं हो सकी।पुलिस उन सब लोगों का सुराग जुटाने में लगी है, जो मामले में शामिल हैं। इसके अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।

बम स्क्वायड की टीम ने मुर्तजापुर रकबे के खेत में ग्रेनेड किया डिफ्यूज।

बम स्क्वायड की टीम ने मुर्तजापुर रकबे के खेत में ग्रेनेड किया डिफ्यूज।

सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर पकड़े गए

DSP निर्मल सिंह ने बताया कि CIA की टीम को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के रकबे में नेशनल हाईवे-152 D के पास 2 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। उनके पास एक्सप्लोसिव या आर्म है। इस सूचना पर टीम ने नाकाबंदी कर दी और हाईवे के पास पंजाब नंबर की बाइक PB11DK 2672 के साथ 2 युवकों को काबू किया।

ड्रोन की जरिए देश की सीमा में फेंका

सूत्रों के हवाले से पता चला कि यह ग्रेनेड चीन का बना हुआ था, जिसे ड्रोन के जरिए देश की सीमा में फेंका गया था। पुलिस को कई दिन पहले जिले के किसी थाने को बम से निशाना बनाए जाने की धमकी मिली थी। उसी दिन से पुलिस अलर्ट मोड में चल रही थी।

यमुनानगर के गैंगस्टर का नाम आया सामने

सूत्रों के मुताबिक, घटना के पीछे यमुनानगर के गैंगस्टर का नाम सामने आया है, जिसने इंग्लैंड में बैठकर पूरा प्लान बनाया था। इसके लिए उसने अपने अमेरिका में रह रहे दूसरे साथी से मदद मांगी थी। पुलिस ने इन दोनों को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से भी टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *