फाजिल्का में स्ट्रांग रूम के गेट को लॉक करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दिखाया गया कि स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट को कुंडा लगाए बिना ही उसके निचले हिस्से पर सील लगा दी गई थी। इसको लेकर विवाद हो गया
.
राजनीतिक दलों के नेता स्ट्रांग रूम के पास पहुंचे। प्रशासन से स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। प्रशासन ने इस पर अपना तर्क देते हुए कहा है कि उक्त गेट लॉक नहीं है, लेकिन उसके आगे लगे लोहे के गेट को सील किया गया है। प्रशासन के अनुसार, इसमें किसी गड़बड़ी की कोई बात नहीं है। हालांकि सियासी नेताओं ने सुनवाई न होने की सूरत में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
अगर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं किया तो देंगे धरना: जियानी
पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी ने बताया कि फाजिल्का में नगर कौंसिल चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट को बिना कुंडा लगाए सील कर दिया गया था। उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मिली। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा और गड़बड़ी की आशंका जताई। जियानी ने कहा कि यदि उन्हें स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस नेता सुरिंदर कालड़ा ने भी इस मामले पर प्रशासन से स्ट्रांग रूम के पास ले जाकर सारे हालात दिखाने और वोटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

एसडीएम बोले- स्ट्रांग रूम के मेन गेट सही लॉक
एसडीएम जुगराज सिंह काहलों ने पुष्टि की कि विभिन्न पार्टियों के नेता स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत की कि सोशल मीडिया पर स्ट्रांग रूम को लॉक करने की जो वीडियो वायरल हो रही है। उसमें रूम के मुख्य गेट पर लगे लॉक को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उसमें गेट को कुंडा नहीं लगाया गया। नीचे वाले हिस्से पर बिना गेट लॉक किए सील लगा दी गई।
हालांकि उन्होंने कहा कि उस गेट के बाद जो स्ट्रांग रूम का लोहे का जो मेन गेट है, उसे सही लाक लगा हुआ है । साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो ग्राफी के जरिए चेक किया सकता है कि किसी से कोई छेड़छाड़ नहीं । सब सेफ है । ओर उक्त पार्टियों के नेताओं को संतुष्ट कर दिया गया है ।
