मुख्य बातें

बोर्डिंग को तैयार थे पैसेंजर्स,इंडिगो का एयरक्राफ्ट ही नहीं आया: जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट आखिरी मिनट पर कैंसिल, स्पाइसजेट की इंटरनेशनल उड़ान घंटों लेट – Jaipur News

बोर्डिंग को तैयार थे पैसेंजर्स,इंडिगो का एयरक्राफ्ट ही नहीं आया:  जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट आखिरी मिनट पर कैंसिल, स्पाइसजेट की इंटरनेशनल उड़ान घंटों लेट – Jaipur News


जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के परेशान होने का सिलसिला जारी है। इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में टेक्निकल फॉल्ट और देरी के वजह से लगातार फ्लाइट कैंसिल होने की खबरें आ रही हैं।

.

गुरुवार को भी इंडिगो ने चंडीगढ़ की फ्लाइट को आखिरी मिनट पर कैंसिल कर दिया। वहीं, स्पाइसजेट की एक घरेलू और एक इंटरनेशनल उड़ान का शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है।

कंपनी की दुबई-जयपुर फ्लाइट 7 घंटे तक लेट हो रही है। वहीं, दो घरेलू उड़ानों को भी बीते दो दिन में कैंसिल किया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते पैसेंजर्स ने बताया कि चंडीगढ़ फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। फाइल फोटो।

पैसेंजर्स बोर्डिंग के लिए तैयार थे, एयरक्राफ्ट ही नहीं था

गुरुवार को सुबह 5.50 बजे इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-7742 चंडीगढ़ जाने के लिए शेड्यूल थी। आखिरी वक्त पर बोर्डिंग के लिए तैयार पैसेंजर्स को बताया गया कि एयरक्राफ्ट ही नहीं है। इस कारण फ्लाइट कैंसिल की जाती है।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को इंडिगो के एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने उसे ग्राउंडेड कर दिया गया था। इसके चलते पिछले 48 घंटों में चंडीगढ़ समेत उदयपुर और इंदौर जाने वाली फ्लाइट्स को भी रद्द किया गया था।

स्पाइसजेट की पुणे फ्लाइट SG-1077 फंसी

इधर, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-1077 जो सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से पुणे के लिए रवाना होनी थी। वह भी तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं भर सकी। सूत्रों के अनुसार विमान में टेक्निकल इश्यू आने की वजह से उड़ान को स्थगित किया गया।

स्पाइसजेट की फ्लाइट को टेक्निकल इश्यू आने की वजह से उड़ान को स्थगित किया गया। (फाइल फोटो)

स्पाइसजेट की फ्लाइट को टेक्निकल इश्यू आने की वजह से उड़ान को स्थगित किया गया। (फाइल फोटो)

जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट फिर 7 घंटे लेट

जयपुर से दुबई के लिए संचालित स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट SG – 58 और SG – 57 भी आज करीब 7 घंटे की देरी से संचालित हो रही है।

निर्धारित समय के अनुसार SG-58 फ्लाइट सुबह 8 बजकर 25 मिनट दुबई से जयपुर पहुंचती है। जबकि SG-57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जयपुर से दुबई के लिए रवाना होती है।

लेकिन आज SG-58 फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजकर 55 मिनट तक जयपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद SG-57 शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होगी। ये फ्लाइट बीते 10 से लेट ऑपरेट हो रही है।

एक महीने में चार बार जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाट्स को लैंडिंग में भी परेशानी हुई है।

एक महीने में चार बार जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाट्स को लैंडिंग में भी परेशानी हुई है।

लगातार टचडाउन फेल होने की भी शिकायतें

दो दिन पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट का टचडाअन फेल हो गया था। कोलकाता से जयपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। करीब 35 मिनट तक फ्लाइट आसमान में ही चक्कर काटती रही। इससे फ्लाइट में मौजूद 60 पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए…

2024 के मुकाबले इस साल यात्रीभार में 11.2% की गिरावट हुई

इस साल जनवरी में एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पैसेंजर्स की संख्या 5 लाख 69 हजार 314 थी। जो जुलाई में 1 लाख 50 हजार 16 पैसेंजर्स से घटकर सिर्फ 4 लाख 19 हजार 298 पर पहुंच गई है।

वहीं, मई के महीने में पैसेंजर्स की संख्या 3 लाख 97 हजार 186 ही रह गई। वहीं, 2024 की तुलना में साल 2025 में अप्रैल से जुलाई तक यात्रीभार में औसतन 11.2% की गिरावट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *