रामगढ़ जिले के बरकाकाना स्थित संगीता ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान एलबेस्टर सीलिंग तोड़कर हजारों रुपए के जेवरात चुरा लिए। यह घटना बुधवार सुबह 4:32 बजे हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर किस तरह दुकान में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। चोर लगभग 50 हजार रुपए के गहने लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
