महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय।
महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) की विश्वविद्यालय रैंकिंग में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को दुनिया के 1001-1200 वैश्विक संस्थानों की सूची में शामिल किया गया है। साथ ही, देश के 1
.
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 1001-1200 संस्थानों की सूची में शामिल होना और राष्ट्रीय स्तर पर 44वां स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि वैश्विक गुणवत्ता अनुसंधान में विश्वविद्यालय को 781वां स्थान मिला है।
कुलपति ने क्या कहा?
कुलपति प्रो टंकेशवर. कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली शोध और अंतर्राष्ट्रीय पहचान के प्रति निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और देश का प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय वैश्विक सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा।
आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने इस रैंकिंग को विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अपने पहले ही प्रयास में 1001-1200 वैश्विक बैंड में शामिल होना और राष्ट्रीय स्तर पर 44वें स्थान पर आना सीयूएच की गुणवत्ता संस्कृति, शोध क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और शैक्षणिक अखंडता का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को दिया। शिक्षकों के अनुसार, कुलपति ने अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण बनाया और शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित कीं, जिसके परिणामस्वरूप अब विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
