मुख्य बातें

चतरा में संदिग्ध अवस्था में इंजीनियर की मौत: संकट मोचन मंदिर के निर्माण कार्य में लगे थे, बिस्तर के नीचे से दवाएं भी बरामद – Chatra News

चतरा में संदिग्ध अवस्था में इंजीनियर की मौत:  संकट मोचन मंदिर के निर्माण कार्य में लगे थे, बिस्तर के नीचे से दवाएं भी बरामद – Chatra News


चतरा में एक इंजीनियर का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला के पीरी गांव की है। यहां निर्माणाधीन संकट मोचन मंदिर के कार्य में ये लगे हुए थे। मृतक के बिस्तर के नीचे से कुछ दवाएं भी बरामद की गई है।

.

मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी दिलनवाज के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें मंदिर निर्माण कार्य के लिए चतरा आए इंजीनियर की मौत की जानकारी मिली थी।

मृतक के घुटनों पर चोट के निशान और मलहम पट्टी भी देखी गई है।

घुटनों पर चोट के निशान मिले

सिमरिया थाना के एसआई नंदलाल राम के अनुसार, मृतक कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और दवाइयां भी ले रहा था। हालांकि, घटनास्थल से मृतक के बिस्तर के नीचे से कुछ दवाएं भी बरामद हुई हैं। मृतक के घुटनों पर चोट के निशान और मलहम पट्टी भी देखी गई है।

सिमरिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिमरिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की गहनता से पड़ताल शुरू

इन बरामदगी और चोट के निशानों के बाद मौत की वजह पर सस्पेंस गहरा गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजीनियर दिलनवाज की मौत सामान्य है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

मृतक के परिजनों को दी गई सूचना

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बरामद दवाओं की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *