लुधियाना में समराला चौक में बनी पार्क में बैठा युवक सरेआम खुद की बाजू पर इंजेक्शन लगाता हुआ।
पंजाब के लुधियाना में चिट्टे का टीका लगाते युवक की वीडियो सामने आई है। ये युवक समराला चौक स्थित पार्क में बैठकर टीका लगा रहा है। तभी किसी युवक ने इसी वीडियो बनाई। यहां बता दें कि जिस जगह युवक टीका लगा रहा है यहां से चंद कदमों की दूरी पर ही ट्रैफिक पु
.
पुलिस के नाक तले सरेआम नशेड़ी पार्कों में नशे के इंजेक्शन लगाते है। टीका लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर समराला चौक व उसके आस-पास के इलाकों से नशे की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती है।
लुधियाना में टीका लगाता युवक।
पार्क में बने नशेड़ियों के अड्डे
जानकारी मुताबिक रोजाना समराला चौक व आस-पास की पार्कों में युवक टोलियां बनाकर आते है। ये युवक सरेआम नशे के टीके लगाते है। रात के समय इन पार्कों में नशेड़ियों ने पक्के अड्डे बने है।
कितनी देर तक बाजू में लटका रहा इंजेक्शन
वीडियो में भी देख सकते है कि किस तरह से टीका लगाने के बाद नशेड़ी की हालत इतनी बिगड़ गई कि वह बेसुध हालत में टीका लगाकर बैठा रहा। काफी देर तक इंजेक्शन की सुई उसकी बाजू में घुसी रही। उस व्यक्ति से जब उसकी हालत के बारे में वीडियो बनाने वाले ने पूछा तो वह सही से जवाब तक नहीं दे पा रहा। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशेड़ियों की इस समस्या का समाधान करें।
