मुख्य बातें

अफगानी विदेश मंत्री यूपी के देवबंद पहुंचे: प्रवक्ता बोले-महिला पत्रकार पर्दें में रहेंगी; छात्रों से बातचीत करेंगे – Saharanpur News

अफगानी विदेश मंत्री यूपी के देवबंद पहुंचे:  प्रवक्ता बोले-महिला पत्रकार पर्दें में रहेंगी; छात्रों से बातचीत करेंगे – Saharanpur News


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी यूपी के देवबंद पहुंच गए हैं। यहां दारुल उलूम में पांच घंटे रुकेंगे। अफगान के 20 छात्रों से भी बात करेंगे। दारुल उलूम की नव-निर्मित गोलाकार लाइब्रेरी में स्वागत समारोह आयोजित है।

.

यहां मुत्तकी उर्दू भाषा में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंची महिला पत्रकारों को दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने पर्दे में रहकर अलग बैठने को कहा। वह 7 दिवसीय भारत दौरे पर 9 अक्टूबर की शाम काबुल से दिल्ली पहुंचे थे।

उन्होंने शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद अकेले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें केवल चुनिंदा पुरुष पत्रकार और अफगान दूतावास के अधिकारी ही शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी महिला पत्रकार नहीं थी।

2 तस्वीरें देखिए-

दारुल उलूम में इसी मंच से अमीर खान मुत्तकी स्पीच देंगे। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने जांच की।

कड़ी चेकिंग के बाद दारुल उलूम में लोगों को एंट्री दी जा रही है।

कड़ी चेकिंग के बाद दारुल उलूम में लोगों को एंट्री दी जा रही है।

अमीर खान मुत्तकी की दारुल उलूम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *