मुख्य बातें

टोरी गोलीकांड में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार: पिस्टल, बम और जिंदा कारतूस बरामद, 5 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग – latehar News

टोरी गोलीकांड में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार:  पिस्टल, बम और जिंदा कारतूस बरामद, 5 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग – latehar News

लातेहार पुलिस ने चंदवा के टोरी कोल साइडिंग में 5 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इनके पास से हथियार और बम बरामद किए गए हैं।

.

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान पलामू के लेस्लीगंज स्थित चेरीडबरा निवासी अवधेश यादव और लातेहार के मनिका स्थित भदईबथान टोला निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के तीन-चार अपराधी चंदवा के परसाही स्थित डगडगी पुल के पास रेलवे कोल साइडिंग में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना पर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को हथियार और बम के साथ पकड़ा गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो सुतली बम और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 की रात टोरी कोयला साइडिंग में हुई गोलीबारी और बमबारी में गिरफ्तार दोनों अपराधियों के अलावा साजन अंसारी उर्फ संजू और अनिल यादव भी शामिल थे। इस घटना में एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत मजदूर गोपाल प्रसाद घायल हो गए थे।

गिरफ्तार अपराधी अवधेश यादव के खिलाफ छह और उपेंद्र यादव के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों पर मनिका, पांकी, लेस्लीगंज, बरियातू, हेरहंज और मनातु थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, बमबाजी, हथियार एवं विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस छापामारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक अजीत कुमार, राकेश कुमार महतो, श्रवण कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सरोज कुमार सिंह और चंदवा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *