मुख्य बातें

भवानीपुर-मंजोरा मार्ग पर सीएनजी ऑटो पलटा: लोग गंभीर रूप से घायल, सभी एक ही परिवार में रहने वाले लोग – Purnia News

भवानीपुर-मंजोरा मार्ग पर सीएनजी ऑटो पलटा:  लोग गंभीर रूप से घायल, सभी एक ही परिवार में रहने वाले लोग – Purnia News

पूर्णियां के भवानीपुर-मंजोरा मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक सीएनजी ऑटो पलट गई। इस घटना में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए GMCH पूर्णियां रेफर कर दिया गया। भवानीपुर की ओर जा रहा था ऑटो घनटास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के करामा गांव से आ रहा था और भवानीपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सडक किनारे पुल के नीचे ऑटो पलट गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डॉयल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये लोग हुए घायल घायलों की पहचान दिलीप आचार्य, महारानी देवी, कृष्णकांत आचार्य और प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बताया कि दिलीप आचार्य का पैर टूट गया है, जबकि महारानी देवी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। कृष्णकांत आचार्य और प्रिया कुमारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगे के इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *