मुख्य बातें

हिसार में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी: गंभीर रूप से घायल; खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, साइड लगने को लेकर हुआ था विवाद – Hisar News

हिसार में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी:  गंभीर रूप से घायल; खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, साइड लगने को लेकर हुआ था विवाद – Hisar News

हिसार में शुक्रवार देर रात सड़क पर मामूली विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। गोली उसके सीने में लगी। वह घायल अवस्था में खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा। उधर, आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। घायल प्रॉपर्टी डीलर ने तीन हमलावरों

.

घायल अमन, कुंजलाल गार्डन, शांति नगर, हिसार का निवासी है। 35 वर्षीय अमन पांच वर्षों से सिरसा रोड पर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में कैंप चौक से पुरानी सब्जी मंडी पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन जा रहा था। संत नगर के पास सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 3-4 युवकों से गाड़ी को साइड देने को लेकर उसका झगड़ा हो गया।

छाती में मारी गोली

आरोपियों ने उसकी कार के आगे अपनी स्कॉर्पियो लगाकर रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। उसका आरोप है कि हमलावरों में अरविंद उर्फ करंट निवासी ठंडी सड़क, हिसार, मनीष उर्फ भोला निवासी बड़वाली ढाणी के साथ एक अन्य युवक था, जिसे ‘छोटू’ कहकर बुलाया जा रहा था। अरविंद ने छोटू को पिस्तौल लाने को कहा, तो छोटू ने गोली चला दी।

किसी तरह पहुंचा अस्पताल

यह गोली सीधे अमन की छाती में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में बैठकर रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अमन ने किसी तरह खुद गाड़ी चलाकर कैंप चौक स्थित खालसा अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने अरविंद, मनीष, छोटू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *