मुख्य बातें

मिठाई, किराणा दुकानों के खाद्य वस्तुओं के भरें सैंपल: 30 लीटर खराब तेल और 110 लीटर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को किया नष्ट – Barmer News

मिठाई, किराणा दुकानों के खाद्य वस्तुओं के भरें सैंपल:  30 लीटर खराब तेल और 110 लीटर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को किया नष्ट – Barmer News


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिए सैंपल।

दीपावली से पहले हर साल की भांति इस साल भी लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हेल्थ विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत घी, मिठाइयां, नमकीन, तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

.

मुख्य चिकित्सा एवं हेल्थ अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न मिठाई दुकानों, डेयरियों एवं मिठाई निर्माण इकाइयों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान संदेहास्पद खाद्य सामग्री के घी एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सीएमएचओ ने बताया- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ. टी शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में शुद्ध आहार मिलावट पर वार दीपावली विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ की ओर से बाड़मेर स्थित फर्मों पर दबिश दी। इस दौरान फर्म पर लगभग 20 किलो दूषित मिठाइयां, लगभग 30 लीटर खराब तेल और लगभग 110 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक पाया गया।

खराब तेल और एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स को किया नष्ट।

अपशिष्ट पदार्थों को किया नष्ट, जांच के लिए जोधपुर भेजे गए सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अवधि पार और अपशिष्ट सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि इस प्रकार की गलती की दुबारा नहीं की जाए। जांगिड की ओर से नमूनीकरण कार्रवाई करते हुए फर्म मोहन भोग स्वीट्स बाड़मेर से खाद्य पदार्थ दही और मीठा मावा मिठाई , फर्म बाड़मेर मिष्ठान भंडार व नमकीन नाश्ता बाड़मेर से खाद्य पदार्थ मीठा मावा मिठाई के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जोधपुर लैब भेजा गया।

लोगों से अपील

डॉ बिश्नोई ने आमजन से अपील कि आमजन किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ खरीदते समय ध्यान रखें कि उसकी अवधि पार ना हो रखी हो और सामग्री अपशिष्ट ना हो। आमजन को यदि लगता है कि खाद्य कारोबार करता यदि अवधि पार खाद्य सामग्री या अपशिष्ट खाद्य सामग्री का विक्रय कर रहा है। उसकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को प्रस्तुत करें। ताकि ऐसे खाद्य कारोबार कर्ता के विरुद्ध कार्रवाई अमल में ली जा सके। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ प्रवीण संखलेचा व राजेन्द्र सिंह इंदा उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *