मुख्य बातें

हथियारों की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: झालावाड़ में एक देसी कट्टा, पिस्टल और 3 कारतूस बरामद – jhalawar News




कोतवाली पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से गश्त के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के आईटीआई कॉलेज के पास और कालीसिंध मुंडेरी पुलिया के पास की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अधिराज सिंह उर्फ जॉय (19) पुत्र जगजीत सिंह शामिल है, जो नई जेल रोड हाउसिंग बोर्ड, झालावाड़ का निवासी है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे आरोपी की पहचान मूलचंद (57) पुत्र भंवरलाल मीणा के रूप में हुई है, जो परपती, थाना अकलेरा का निवासी है और वर्तमान में खंडिया कॉलोनी, झालावाड़ में रहता है। उसे कालीसिंध मुंडेरी पुलिया के पास से एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत कोतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आदतन अपराधियों, मादक पदार्थ और हथियार तस्करों की धरपकड़ के लिए निगरानी रखी जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल श्यामलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधों में कमी आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *