मुख्य बातें

हरियाणा IPS सुसाइड, कम नहीं हो रहा परिवार का गुस्सा: बातचीत पर गर्म रुख देख सरकार पीछे हटी, 24 घंटे से कोई बात नहीं – Chandigarh News

हरियाणा IPS सुसाइड, कम नहीं हो रहा परिवार का गुस्सा:  बातचीत पर गर्म रुख देख सरकार पीछे हटी, 24 घंटे से कोई बात नहीं – Chandigarh News


11 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी IPS पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार के आवास से निकले। करीब 3 घंटे की मीटिंग के बाद भी उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। – फाइल फोटो

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में परिवार का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सरकार के मंत्रियों की बार-बार बेनतीजा बातचीत के कारण परिवार में रोष बढ़ता जा रहा है। बातचीत पर परिवार का गर्म रुख देख प्रदेश सरकार की ओर से 24 घंटे से परिवार से वार

.

प्रदेश सरकार के 2 मंत्रियों कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार की आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से 11 अक्टूबर रात करीब साढे 10 बजे वार्ता असफल रही थी। उसके बाद मंत्रियों ने परिवार से कोई बातचीत नहीं की। बातचीत से इनकार करते हुए आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार का एक VIDEO भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

11 अक्टूबर की रात को वार्ता टूटने के बाद आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के भाई भी रात करीब 11 बजे गुस्से में बाहर आए थे। इसके बाद वह वापस अंदर चले गए थे। परिवार कहीं न कहीं सरकार के प्रति बेहद गुस्से में है।

परिवार की संतुष्टि के लिए अब तक क्या हुआ…

  • रोहतक SP हटाए गए: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटाकर उनके स्थान पर सुरेंद्र भौरिया को रोहतक का एसपी लगाया है। बिजारणिया को हटाकर परिवार को मैसेज दिया है कि सरकार एक कदम आगे बढ़ी है, परिवार को भी बात सुननी चाहिए।
  • SIT गठित की गई: चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम की अगुआई IG पुष्पेंद्र कुमार कर रहे हैं। इसमें SSP कंवरदीप कौर, SP सिटी केएम प्रियंका, DSP ट्रैफिक चरणजीत सिंह विर्क (जांच अधिकारी), SDPO साउथ गुरजीत कौर और SHO सेक्टर-11 इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राणा को सदस्य बनाया गया है।
  • डीजीपी को छुट्टी पर भेजने का प्रस्ताव दिया: हरियाणा सरकार ने परिवार को DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्‌टी पर भेजने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन परिवार केवल छुट्‌टी पर भेजने की बात से सहमत नहीं हुआ। इसके चलते मामला सिरे नहीं चढ़ पा रहा है।
  • मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ: परिवार की मांग के अनुसार, शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ। वीडियोग्राफी टीम को PGI में तैनात कर दिया गया। जब भी परिवार की सहमति होगी, उनकी मांग अनुसार प्रक्रिया शुरू होगी।
11 अक्टूबर को हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार IPS की पत्नी IAS अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे थे। - फाइल फोटो

11 अक्टूबर को हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार IPS की पत्नी IAS अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे थे। – फाइल फोटो

परिवार को मिल रहा राजनीतिक समर्थन आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार को लगातार देश भर से राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी के नेता और हरियाणा के गर्वनर अशीम घोष भी उनके आवास पर आ चुके हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, गीता भुक्कल, अशोक अरोड़ा, बृजेंद्र सिंह सहित हरियाणा के कई विधायक व पदाधिकारी समर्थन देकर जा चुके हैं। हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया है तो पंजाब कांग्रेस कैंडल मार्च निकलवा रही है।

IPS पूरन के परिवार को राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। उनके पत्नी IAS अमनीत कुमार से मिलने रोजाना पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के नेता पहुंच रहे हैं।

IPS पूरन के परिवार को राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। उनके पत्नी IAS अमनीत कुमार से मिलने रोजाना पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के नेता पहुंच रहे हैं।

खुलकर मदद कर रही आम आदमी पार्टी IAS अमनीत के भाई अमित बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। AAP के दिल्ली से नेता मनीष कुमार सिसौदिया, पंजाब सीएम भगवत सिंह मान, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अभी तक चंडीगढ़ आकर प्रेस कान्फ्रेंस कर चुके हैं। पंजाब में AAP की आज कैबिनेट मीटिंग हैं, जिसमें कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *