मोहाली में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने इस वारदात के मुख्य आरोपी आदित्य उर्फ मक्खन को त्रिपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मोहाली पहुंच चुकी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोलकाता कनेक्शन से खुला राज AGTF की टीम ने इस मामले में पहले कोलकाता से तीन आरोपियों को दबोचा था। उनसे हुई पूछताछ के दौरान ही आदित्य उर्फ मक्खन का नाम और उसके ठिकाने का सुराग मिला था। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। यह है मामला मोहाली के कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सरेआम हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टरों का हाथ था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिप गए थे। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पहले कोलकाता में रेड की थी, जहां से तीन शूटरों/मददगारों को काबू किया गया था। आदित्य की गिरफ्तारी को इस केस की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि हत्याकांड की पूरी प्लानिंग और इसे अंजाम देने में उसकी भूमिका सबसे मुख्य बताई जा रही है।
Source link
