मोगा में नशे में धुत्त युवती खंभे के सहारे खड़ी।
पंजाब के मोगा में नशे में झूमती युवती का वीडियो सामने आया है। वह इस कदर नशे में है कि उसे न कोई बात समझ आ रही है और न वह ठीक से खड़ी हो पा रही है। राहगीर ने वीडियो बनाते हुए उसके बारे में जानना चाहा लेकिन युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। युवती ने कैप्री और
.
जैसे ही पुलिस को इसका पता चला तो युवती को हिरासत में लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कर दिया गया। सोमवार को सामने आए इस वीडियो को लेकर पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है कि लड़की ने नशा कहां से लिया और इसकी चपेट में कैसे आई?
युवक के बार बार सवाल करने पर युवती उससे दूर जाती।
1.10 सेकेंड के वायरल VIDEO में क्या दिख रहा
- युवक ने पूछा- क्या खाया?: करीब 20 साल की लग रही युवती खंबे का सहारा लेकर खड़ी है। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहता है कि निगाह रोड खड़ी इस युवती ने नशा कर रखा है। वह युवती से पूछता है कि उसने क्या खाया। यह सुनकर युवती कोई जवाब नहीं देती और हाथ मुंह पर रख लेती है।
- वीडियो बनती देख मुंह पर मास्क चढ़ा लेती: व्यक्ति फिर पूछता है कि इतना ज्यादा नशा कर रखा है। अगर नशा किया तो घर में बैठो। वीडियो रिकॉर्ड होती देख युवती मुंह पर रुमाल का मास्क चढ़ा लेती है। इस पर व्यक्ति कहता है कि तू एक लड़की है, हमारी बहन है। इस पर युवती भी हां में सिर हिलाती है। व्यक्ति फिर पूछता है कि नशा क्यों कर रखा? इस पर युवती उससे दूर जाने की कोशिश करने लगती है।
- युवक ने पूछा- उसका घर कहां है?: फिर वह बेबस होकर वीडियो बनाने वाले को देखने लगती है। व्यक्ति कहता है कि पंजाब में नशा बंद कराना जरूरी है, वर्ना इसी तरह हमारे बेटे-बेटी नशे में टुन होकर मोड़ पर खड़े मिलेंगे। व्यक्ति युवती को पूछता है कि उसका घर कहां है?। युवती कुछ बताने के बजाय वहां से चली जाती है।

वीडियो बनती देख मुंह पर मास्क चढ़ाती युवती
पुलिस ने इस बारे में क्या कहा मोगा के DSP गुरप्रीत सिंह सरां ने कहा कि एक वीडियो सामने आया था। इसमें युवती ने नशा कर रखा है। इसके बाद SHO को भेजा गया। युवती को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अब इसे कपूरथला में लेडीज के लिए बनाए नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है।

मोगा के DSP गुरप्रीत सिंह मामले की जानकारी देते हुए।
4 दिन पहले लुधियाना में झूमती दिखी युवती इससे 4 दिन पहले लुधियाना के बस स्टैंड पर युवती नशे में झूमती दिख रही थी। युवती नशे में सुधबुध गवाएं बैठी थी। इस दौरान युवती नीचे बैठने की कोशिश करती है लेकिन आधी झुकी रह जाती है। इस दौरान वहां से काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लोग भी पुलिस को बताने के बजाय तमाशबीन बनकर युवती की हरकतें देखते रहते हैं। हालांकि पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि शायद उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।
32 हजार से ज्यादा तस्कर पकड़ने का दावा पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के नाम से अभियान चला रही है। पुलिस का दावा है कि 13 अक्टूबर तक 226 दिन के दौरान अब तक 32 हजार 867 तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इसकी निगरानी वित्तमंत्री की अगुआई वाली 5 मेंबरी सब कमेटी करती है। ————- लुधियाना में नशे में झूमती युवती का VIDEO:न आंखें खुल रहीं, न ढंग से खड़ी हो पा रही; ACP बोले- शायद तबीयत खराब थी

लुधियाना में बस स्टैंड के बाहर नशे की हालत में झूमती युवती।
पंजाब के लुधियाना शहर में एक युवती नशे में झूमती दिखी। युवती पर नशे का इस कदर असर था कि उसकी आंखें तक नहीं खुल रहीं थीं। वह सही ढंग से खड़ी तक नहीं हो पा रही थी।
युवती की उम्र 23-24 साल की है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी थी। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
जिसके बाद लुधियाना पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस की टीम लड़की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस यह पता करना चाहती है कि उसने कौन सा नशा किया था और नशा कहां से खरीदा। (पूरी खबर पढ़ें)
