राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही अलवर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के कई अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हुआ है। इन अभ्यर्थियों ने कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिल
.
अलवर के परबेणी निवासी अरिहंत जैन पुत्र जिनेंद्र जैन ने RAS परिक्षा में 81वी रैंक हासिल की इसी के साथ मालाखेड़ा की वंदना ने सामान्य वर्ग में 125वी रैंक हासिल की अभ्यर्थियों और परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। घरों पर मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। कोचिंग संस्थानों में भी जश्न मनाया गया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि यह सफलता लगातार मेहनत और धैर्य का परिणाम है। इस उपलब्धि के बाद अब चयनित युवा राज्य प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे।
आरएएस परीक्षा को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्तियां होती हैं। अलवर के युवाओं का बड़ा संख्या में चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से जिले के अन्य युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उत्साह बढ़ा है।
