मुख्य बातें

कपूरथला सिविल अस्पताल के पास मिला युवक का शव: बंद पड़े जूस काउंटर में भीतर था, नशे से मौत की आशंका – Kapurthala News

कपूरथला सिविल अस्पताल के पास मिला युवक का शव:  बंद पड़े जूस काउंटर में भीतर था, नशे से मौत की आशंका – Kapurthala News

कपूरथला सिविल अस्पताल के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ है।

कपूरथला के सिविल अस्पताल के पास एक जूस काउंटर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। जूस काउंटर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे

.

एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव फूल चुका था। इससे अनुमान है कि व्यक्ति की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति को देखकर वह नशे का आदी लग रहा था।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह जूस काउंटर पिछले कुछ दिनों से बंद था। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *