मुख्य बातें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की पिटाई: स्कूटी से जा रहे थे अपने फ्लैट पर, बुलेट सवार युवकों ने रास्ता रोका – Kharar News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की पिटाई:  स्कूटी से जा रहे थे अपने फ्लैट पर, बुलेट सवार युवकों ने रास्ता रोका – Kharar News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं, जहां तीन छात्रों पर रास्ता रोककर हमला किया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में बीई (CSE-H)(AI & ML)(IBM) के छात्र मानव साहनी और उसके साथियों की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार नामजद और छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

.

यह घटना उस समय हुई जब मानव साहनी अपने दोस्त हर्षवर्धन सिंह और सत्यजीत गुप्ता के साथ स्कूटी पर सवार होकर भागो मजरा स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नए रेड ब्रिज से आगे बढ़ते ही, एक काले रंग की बुलेट पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली और उन पर हमला कर दिया।

कुछ अन्य युवक भी स्कूटरों पर पीछे से आ पहुंचे और सभी ने मिलकर तीनों दोस्तों की पिटाई कर दी। हमले में मानव साहनी को सिर, नाक और बांह पर गंभीर चोटें आईं। उसने अपने बयान में बताया कि हमलावरों ने पहले डंडों से वार किया, जिसके बाद कुछ युवकों ने हाथों में हथियार और किरपानें निकाल लीं।

पहले भी हो चुका विवाद

मानव साहनी ने हमलावरों की पहचान अंश (पठानकोट), यश चौहान (पानीपत), मुकुल सैनी और लक्षय नरूला (संभल, उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। पीड़ित ने बताया कि यह हमला लक्ष्य नरूला ने करवाया था, जिसके साथ उसका पहले भी विवाद हो चुका था।

हमले के दौरान मानव साहनी किसी तरह वहां से बचकर भागा और अपने दोस्तों की मदद से पहले सीयू डिस्पेंसरी, फिर फेज-6 सिविल अस्पताल मोहाली पहुंचा। बाद में उसे इलाज के लिए लिवासा अस्पताल, सेक्टर-71 ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वह फिलहाल वहीं उपचाराधीन है।

पुलिस ने मानव साहनी के बयान के आधार पर अंश, यश चौहान, मुकुल सैनी, लक्षय नरूला और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना घड़ूआं के एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *