मुख्य बातें

करनाल में ट्रक ने युवक को कुचला, कई मीटर घसीटा: सड़क पर आधे घंटे पड़ा रहा शव, नहीं हो पाई पहचान; ड्राइवर गिरफ्तार – Gharaunda News

करनाल में ट्रक ने युवक को कुचला, कई मीटर घसीटा:  सड़क पर आधे घंटे पड़ा रहा शव, नहीं हो पाई पहचान; ड्राइवर गिरफ्तार – Gharaunda News


इसी ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान।

करनाल में मेरठ चौक पर धान की बोरियों से लदे यूपी नंबर के ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक को ट्रक कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़

.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। फिलहाल तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।

धान से लदे ओवरलोड ट्रक बन रहे खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूपी से भरे हुए ओवरलोड ट्रक लगातार हाईवे पर दौड़ रहे हैं, लेकिन इन पर किसी तरह की रोक नहीं है। ऐसे ट्रक जहां-तहां खड़े होकर ट्रैफिक में बाधा डालते हैं और हादसों की वजह बन रहे हैं।

बुधवार को भी एक ओवरलोड ट्रक ने युवक की जान ले ली। लोगों ने सवाल उठाया कि जब करनाल जिले में खुद धान की आवक संभाली नहीं जा रही, तो यूपी से धान के इतने ट्रक क्यों आ रहे हैं। प्रशासन को इन ट्रकों की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

धान की बोरियों से लदा ट्रक, जिसकी टक्कर से युवक की जान गई।

शव वाहन देर से पहुंचा, सड़क पर आधे घंटे पड़ा रहा शव

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक लापरवाही पर खड़ा हुआ। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के बाद शव सड़क पर करीब आधा घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में जानकारी मिली कि करनाल में सिर्फ एक ही शव वाहन है, जो किसी दूसरे केस में गया हुआ था। लोगों ने नाराजगी जताई कि इतने बड़े शहर में केवल एक शव वाहन होना बड़ी लापरवाही है।

हादसे की जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी।

हादसे की जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी।

ड्राइवर गिरफ्तार, मृतक की पहचान नहीं हो पाई

ईआरवी इंचार्ज एएसआई जगपाल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहन किसी अन्य केस में था, लेकिन उसे बाद में बुलाकर शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *