मुख्य बातें

रोहतक में ASI के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार: CM सैनी शोक व्यक्त करने पहुंचे; IPS पूरन कुमार पर आरोप लगा गोली मारी थी – Rohtak News

रोहतक में ASI के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार:  CM सैनी शोक व्यक्त करने पहुंचे; IPS पूरन कुमार पर आरोप लगा गोली मारी थी – Rohtak News


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के लाढ़ौत गांव में ASI संदीप लाठर के परिवार से बात की।

हरियाणा के सीनियर IPS वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले ASI संदीप लाठर के परिवार ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। परिवार के लोग बिना पोस्टमॉर्टम कराए संदीप का शव रोहतक के लाढ़ौत गांव में मामा के घर रखकर बैठे हैं। उनका

.

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा परिवार को सांत्वना देने के लिए लाढ़ौत गांव पहुंचे। वहीं, इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने भी संदीप लाठर के परिवार से मुलाकात की।

ASI संदीप लाठर ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे धामड़ रोड पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो बनाया और 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा। संदीप ने IPS वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

संदीप लाठर की डेडबॉडी रोहतक के लाढ़ौत गांव में रखी है। यहां रिश्तेदार और जानकार शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं।

संदीप सुसाइड केस में किसने क्या कहा….

ममेरा भाई बोला- CM ने कार्रवाई का आश्वासन दिया संदीप के मामा के बेटे संजय ने कहा कि CM नायब सिंह सैनी ने हमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हमने न्यायिक जांच की मांग की है। सुसाइड नोट में जिनके नाम हैं, पहले उन पर FIR हो। इसके बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बारे में परिवार बात करेगा।

सुनैना चौटाला बोलीं- हम न्याय चाहते हैं इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने कहा कि संदीप कुमार का जाना बहुत दुखदाई घटना है। हम परिवार के साथ हैं और न्याय चाहते हैं। सरकार से मांग है कि न्याय दिलाया जाए। हम लीपापोती के साथ बिल्कुल भी खड़े नहीं होंगे।

नवीन जयहिंद बोले- ये हत्या लग रही जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या लग रही है। जैसे वाई. पूरन कुमार का सुसाइड नोट था, वैसा ही संदीप का भी है। किसी में फर्क नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करानी चाहिए। सभी का नार्को टेस्ट होना चाहिए। संदीप ने कहा था कि महिला कर्मचारियों का भी शोषण किया जा रहा था, इसलिए इसकी जांच जरूरी है। ये सब राजनीतिक और जातिवादी कीड़ों द्वारा की गई हत्या है।

संदीप लाठर के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करतीं इनेलो नेता सुनैना चौटाला।

संदीप लाठर के परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करतीं इनेलो नेता सुनैना चौटाला।

जानिए कौन हैं संदीप लाठर और कैसे सुसाइड किया….

जुलाना के रहने वाले, एक साल से साइबर सेल में संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले थे। फिलहाल वह रोहतक के लाढ़ौत रोड पर अपने मामा बलवान देशवाल के घर रहते थे। वह पिछले एक साल से रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे। रविवार को वह जुलाना अपने घर आए थे। आज सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आए तो साथी कर्मचारियों ने उन्हें कॉल किए।

खेत में काम करने वाले मजदूर ने देखी डेडबॉडी संदीप के मामा बलवान देशवाल के खेत में पिछले 15 साल से काम कर रहे जैलदार ने बताया कि मैं खेत में बने कोठड़े (कमरा) में रहता हूं। मंगलवार दोपहर 1 बजे मैं नहर के पास गया था। जब वापस आया तो कोठड़े के पास गोली चलने की आवाज आई। मैं तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा तो वहां देखा कि संदीप ने खुद को गोली मार रखी है। मैंने तुरंत बलवान के बेटे अजीत को फोन कर घटना की सूचना दी।

ममेरा भाई बोला- परेशान चल रहा था संदीप संदीप के मामा बलवान देशवाल के बेटे संजय देशवाल ने बताया कि भाई (संदीप) 2-3 दिन से परेशान चल रहा था। रविवार को भी हमारी बात हुई थी। आज भी हम 2 घंटे साथ में रहे थे। उसके चेहरे पर परेशानी झलक रही थी और उसकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल बन गए थे।

मंगलवार को खेत में बने कोठड़े से संदीप के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर मामा के घर लेकर जाते परिजन।

मंगलवार को खेत में बने कोठड़े से संदीप के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर मामा के घर लेकर जाते परिजन।

IPS नरेंद्र बिजारणिया के विश्वासपात्र रहे संदीप ASI संदीप लाठर को तत्कालीन एसपी IPS नरेंद्र बिजारणिया का विश्वासपात्र माना जाता रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी मर्डर केस समेत कई बड़ी वारदात को सुलझाने में ASI संदीप की भूमिका रही। कई ईनामी बदमाशों को भी संदीप लाठर ने पकड़ा था।

चंडीगढ़ SIT ने संदीप से पूछताछ की थी 7 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। चंडीगढ़ पुलिस की SIT 11 अक्टूबर को रोहतक आई थी, जिसने इस केस में जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। IG ऑफिस में कार्यरत रहे रीडर श्याम सुंदर व ASI सुनील को नोटिस भी देकर चंडीगढ़ बुलाया गया था। श्याम सुंदर पिछले दो-तीन दिन से छुट्टी पर रहे और सुनील का ट्रांसफर भिवानी हो चुका है। संदीप लाठर से भी पूछताछ हुई। उसके बाद भी वो लगातार ड्यूटी पर जा रहा था।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रोहतक के ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में खुलासा:IPS पूरन कुमार के गनमैन को गिरफ्तार करने वालों में शामिल रहा; SIT ने की थी पूछताछ

चंडीगढ़ में सीनियर IPS वाई पूरन कुमार की मौत के 8वें दिन रोहतक पुलिस के साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर के सुसाइड ने पुलिस महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। यही नहीं दोनों सुसाइड केस को जातीय रंग देने से मामला और गंभीर हो रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि संदीप लाठर का सुसाइड भी कहीं न कहीं पूरन कुमार के सुसाइड केस से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *