मुख्य बातें

भिवानी अनाज मंडी में JJP का प्रदर्शन: प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार की बेरुखी के कारण किसान काली दिवाली मनाने को मजबूर, बड़े आंदोलन की चेतावनी – Bhiwani News

भिवानी अनाज मंडी में JJP का प्रदर्शन:  प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार की बेरुखी के कारण किसान काली दिवाली मनाने को मजबूर, बड़े आंदोलन की चेतावनी – Bhiwani News


भिवानी की अनाज मंडी में पहुंचे जेजेपी कार्यकर्ता व नेता

भिवानी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू ना होने को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने प्रदर्शन किया। जिसमें JJP के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका पहुंचे। जिन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण किसान काली दिवाली

.

उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रही। भाजपा सरकार ने 24 फसलों को MSP पर खरीदने के झूठे वायदे किए हैं। सरकार ने समय पर किसानों की सरकार खरीद शुरू नहीं की तो JJP बड़ा प्रदर्शन करेगी। भाजपा शासनकाल में किसान DAP के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगा है।

भिवानी की अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए जेजेपी नेता व कार्यकर्ता

जेजेपी करेगी बड़ा प्रदर्शन बाजरे की सरकारी खरीद शुरू ना होने को लेकर JJP ने भिवानी को अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की। JJP के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका ने भाजपा सरकार पर निशाना साध हुए कहा कि सरकार किसानों की 24 फसलों को MSP पर खरीदने का झूठा प्रचार करती है। वास्तविकता में किसान की फसल मंडियों में पड़ी है। कोई सुध लेने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार पर किसान महिलाएं DAP के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं। लाइनों में लगने के बाद भी किसानों को खाली हाथ घर जाना पड़ रहा है। JJP के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि सरकार समय पर किसानों की फसल MSP पर खरीदे नहीं तो JJP को प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *