मुख्य बातें

हिंदू रीति रिवाज से होगा IPS अफसर का अस्थि विसर्जन: हरिद्वार लेकर परिवार जाएगा अस्थियां; 51 मेंबरी कमेटी की मीटिंग, परिवार शामिल होगा – Haryana News

हिंदू रीति रिवाज से होगा IPS अफसर का अस्थि विसर्जन:  हरिद्वार लेकर परिवार जाएगा अस्थियां; 51 मेंबरी कमेटी की मीटिंग, परिवार शामिल होगा – Haryana News


बुधवार शाम को IPS पूरन कुमार के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब परिवार उनका अस्थि-विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करेगा। वाई पूरन कुमार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जबकि उनकी IAS अ

.

वाई पूरन कुमार को इंसाफ दिलाने के लिए बनी 51 सदस्यीय कमेटी के लीगल एडवाइजर ओ.पी. इंदल ने बताया कि अमनीत पी. कुमार गुरुवार को अस्थियां लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार जाएंगी, जहां उनका अस्थि-विसर्जन संस्कार होगा। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, IPS सुसाइड केस को लेकर गठित 51 सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार शाम को एक मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि आगे की कार्रवाई क्या होगी। संभावना है कि इस मीटिंग में दिवंगत IPS अफसर के परिजन भी शामिल होंगे।

IPS पूरन कुमार का चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित क्रीमेशन ग्राउंड में अंतिम संस्कार हो गया।

अभी तक परिवार ने नहीं तोड़ी चुप्पी इस मामले में अभी तक अमनीत पी कुमार की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है। वहीं अभी तक चले गतिरोध में उनके विधायक भाई अमित रतन या 31 सदस्यीय (बाद में 51 सदस्यीय की) कमेटी ने भी मीडिया को कुछ जानकारियां नहीं दीं।

बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद भी जब मीडिया ने अमनीत पी कुमार से बात करने की कोशिश की तो परिवार ने उन्हें रोक लिया।

रोहतक एएसआई सुसाइड के बाद बदला माहौल इसी बीच रोहतक में एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड के बाद माहौल काफी बदल गया है। अभी तक मुखर नजर आ रहे संगठन भी नरम पड़े हैं। यहां लगातार सभी की निगाह रोहतक में चल रहे घटनाक्रम पर लगी रही। देर शाम तक सूचना मिली कि रोहतक में दर्ज एफआईआर में दिवंगत आईपीएस अफसर के परिजनों का भी नाम है। इस वजह से अब तय हुआ है कि आगे की कानूनी लड़ाई की भी तैयारी होगी।

ASI ने रोहतक में खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

ASI ने रोहतक में खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

अब यहां पढ़िए कल क्या हुआ… हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का सुसाइड के नौवें दिन अंतिम संस्कार किया गया। चार घंटे पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 3 बजे कोठी से पूरन कुमार की अंतिम यात्रा निकली, जो करीब 4 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पहुंची। यहां उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद IPS की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले सुबह पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन चंडीगढ़ PGI में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस पूरे प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगे। दोपहर 2.20 बजे एम्बुलेंस पूरन कुमार की डेडबॉडी लेकर सेक्टर-24 स्थित कोठी पर पहुंची। सीनियर IPS ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित सरकारी बंगले पर खुद को गोली मार ली थी।

IPS पूरन कुमार को पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

IPS पूरन कुमार को पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

अभी तक सुसाइड केस में क्या-क्या हुआ जानिए….

  • 7 अक्टूबर: चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड किया: रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टेड IG वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी है। सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड के बाद शाम को खुलासा हुआ कि एक दिन पहले रोहतक पुलिस ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। SP नरेंद्र बिजारणिया ने बताया था कि सुशील ने पूछताछ में पूरन कुमार के कहने पर रिश्वत मांगने की बात कबूल की है। 7 अक्टूबर तक पूरन कुमार को पुलिस ने कोई नोटिस जारी नहीं किया था।
  • 8 अक्टूबर: IPS की पत्नी ने DGP-SP के खिलाफ शिकायत दी: 7 अक्टूबर को जब पूरन कुमार ने सुसाइड किया तो उनकी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ जापान दौरे पर थीं। 8 अक्टूबर को अमनीत जापान दौरे से लौटीं। इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में उन्होंने DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ शिकायत दी। अमनीत ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की मौत से पहले DGP के कहने पर रोहतक SP ने उनके खिलाफ रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में झूठा मामला (FIR-नंबर 0319/2025) दर्ज कराया, जो एक सोची-समझी साजिश थी।
हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार की डेडबॉडी को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए जाया गया।। इनसेट में वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो।

हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार की डेडबॉडी को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए जाया गया।। इनसेट में वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो।

  • 9 अक्टूबर: DGP-SP समेत 15 लोगों पर FIR: पूरन कुमार के सुसाइड के तीसरे दिन चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की। सेक्टर-11 थाने में 156 नंबर FIR भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत दर्ज की गई। पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में हरियाणा के 15 IAS-IPS अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। उन्होंने नोट के आखिरी पैरा में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया पर गंभीर आरोप लगाए।
  • 10 अक्टूबर: चंडीगढ़ पुलिस ने जांच के लिए SIT बनाई: पूरन कुमार के सुसाइड के चौथे दिन चंडीगढ़ पुलिस ने IG पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में SIT बनाई। SIT में पुष्पेंद्र कुमार के अलावा, चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर, DSP चरणजीत सिंह विर्क, SP सिटी केएम प्रियंका, SDPO गुरजीत कौर और सेक्टर 11 थाने के SHO जयवीर सिंह राणा शामिल हैं।इसके अलावा, अमनीत पी. कुमार ने SSP कंवरदीप कौर को लेटर लिखकर कहा कि FIR में आरोपी अधिकारियों का नाम नहीं लिखा गया है। SC/ST की जो धारा 3(1)(r) लगाई गई है, वह भी कमजोर है। इसलिए धारा को मजबूत किया जाए।
  • 11 अक्टूबर: पूरन कुमार की डेडबॉडी PGI शिफ्ट: पूरन कुमार की डेडबॉडी सुबह साढ़े 8 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 गवर्नमेंट अस्पताल से अचानक PGI शिफ्ट की गई। पूरन कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मर्जी के बिना जबरदस्ती डेडबॉडी PGI ले गया। विवाद के बाद चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्‌डा अमनीत पी. से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार की सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।पूरन कुमार के परिवार ने न्याय के लिए 31 मेंबरी कमेटी बनाई। 12 अक्टूबर काे चंडीगढ़ के सेक्टर 20 स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया।पंचकूला में कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को कोई तंग करेगा तो सरकार उसे नहीं छोड़ेगी।
  • 12 अक्टूबर: महापंचायत का 48 घंटे का अल्टीमेटम: हरियाणा सरकार ने रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया। उन्हें कहीं पोस्टिंग नहीं दी। चंडीगढ़ में सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत हुई। महापंचायत में सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। इसमें DGP शत्रुजीत कपूर को हटाने और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया को गिरफ्तार करने की मांग की गई। यदि ऐसा नहीं हुआ प्रदर्शन उग्र किया जाएगा।चंडीगढ़ पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) की जगह धारा 3(2)(V) लगाई। साथ ही SIT पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के केस की डिटेल के लिए रोहतक पहुंची। साथ ही SIT ने अमनीत पी. कुमार को चंडीगढ़ में शव की पहचान करने के लिए बुलाया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में महापंचायत में हंगामा करते लोग और IAS अमनीत कुमार के घर पहुंचे गवर्नर अशीम घोष।

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में महापंचायत में हंगामा करते लोग और IAS अमनीत कुमार के घर पहुंचे गवर्नर अशीम घोष।

  • 13 अक्टूबर: केंद्रीय राज्यमंत्री की CM सैनी ने 40 मिनट मीटिंग: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले पूरन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले। दोनों की करीब 40 मिनट तक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद आठवले ने कहा कि CM सैनी ने पहले पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस केस में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद CM सैनी सोनीपत के लिए निकल गए। यहां उन्होंने 17 अक्टूबर को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। यहां से CM को दिल्ली जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका दौरा कैंसिल हो गया। वह सोनीपत से सीधे चंडीगढ़ चले गए।
  • 14 अक्टूबर: DGP को छुट्‌टी भेजा, ओपी सिंह कार्यवाहक DGP बने: हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्‌टी पर भेज दिया। उनकी जगह 1993 बैच के IPS अफसर ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पूरन कुमार के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। चंडीगढ़ कोर्ट ने शव की पहचान और पोस्टमॉर्टम को लेकर पूरन कुमार के परिवार को नोटिस जारी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *