मुख्य बातें

आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट: 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर, वीडियो-रील बनाने पर रोक – Rudraprayag News

आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:  51 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर, वीडियो-रील बनाने पर रोक – Rudraprayag News


बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए इस बार बीकेटीसी ने नए नियम तय किए हैं।

चारधाम यात्रा के चौथे दिन आज सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। धाम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, हालांकि मंदिर परिसर में अभी किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही

.

कपाट खुलने के साथ ही परंपरागत पूजा-अर्चना शुरू होगी। सुबह विशेष पूजा के बाद करीब 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम की पहली पूजा कराएंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे।

इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है।

केदारनाथ धाम की PHOTOS देखिए…

अब से कुछ ही देर में कपाट खुलने की तैयारियां शुरू होने वाली हैं।

धाम के मुख्य दरवाजे के आगे फूलों से सांब सदाशिव लिखा गया है।

धाम के मुख्य दरवाजे के आगे फूलों से सांब सदाशिव लिखा गया है।

पूरे मंदिर की सजावट के लिए टीम गुजरात से बुलाई गई है।

पूरे मंदिर की सजावट के लिए टीम गुजरात से बुलाई गई है।

पूर्व द्वार से शुरू होगी पूजा, प्रसाद में मिलेगा भस्म

सुबह 8 बजे सबसे पहले मंदिर के पूर्व दिशा के द्वार को खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, हक-हकूकधारी, वेदपाठी और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर में प्रवेश करेंगे, फिर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ करेंगे।

इसके बाद कपाट बंद करते समय केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाएगी। पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्य द्वार खोला जाएगा, जिससे आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड, केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं

धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *