बस की टक्कर के बाद मृतक स्कूटी सवार।
पंजाब के फरीदकोट जिले में एक तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर को कोटकपूरा शहर के मुक्तसर रोड वाले ओवरब्रिज पर उस समय हुआ, जब मुक्तसर रोड से शहर की तरफ आ रही एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार
.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान कोटकपूरा के गांव वाड़ा दराका निवासी कृषदीप सिंह (18) के रूप में हुई है, जो शहर में सिलाई का काम करता था। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस के एएसआई बलकार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के बयान पर होगी कानूनी कार्रवाई-पुलिस
इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुक्तसर रोड ओवरब्रिज पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा।
हादसे से जुड़ी PHOTOS…
प्रत्यक्षदर्शी के साथ बातचीत करते पुलिस अधिकारी।

बस, जिसकी टक्कर से स्कूटी सवार की गई जान।

बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी।

एएसआई बलकार सिंह मामले की जानकारी देते हुए।
