मुख्य बातें

जिला कलेक्टर ने बापिणी में सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण: पीएचसी, आंगनवाड़ी व उप तहसील में व्यवस्थाओं का जायजा लिया – Phalodi News

जिला कलेक्टर ने बापिणी में सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण:  पीएचसी, आंगनवाड़ी व उप तहसील में व्यवस्थाओं का जायजा लिया – Phalodi News

जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने आज बापिणी उपखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इशरु और मतोड़ा ग्राम पंचायतों में स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

.

कलक्टर ने इशरु स्थित प्राथमिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, रजिस्टर संधारण, ओपीडी रजिस्टर, स्टाफ की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्मिकों को नियमित ओपीडी सेवाएं संचालित करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद, उन्होंने इशरु स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, वजन रजिस्टर और शिक्षण-सामग्री की स्थिति की समीक्षा की। कलक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला कलेक्टर ने मतोड़ा में प्राथमिक हेल्थ सेंटर का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ से क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतोड़ा उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने राजस्व प्रकरणों की प्रविष्टियों, नामांतरण, गिरदावरी, दस्तावेजों के संधारण और आमजन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। कलक्टर ने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान, जिला कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने उपखंड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमिता विश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *