गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजेश कुमार साव और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
लातेहार में बालूमाथ पुलिस ने अफीम तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से 1.066 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। जब्त अफीम की कीमत लगभग पांच
.
गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजेश कुमार साव (टोंटी हेंसला, बारियातु, लातेहार) और जितेंद्र कुमार (पेटो, केरेडारी, हजारीबाग) के रूप में हुई है। इस संबंध में बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने जानकारी दी।
एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से अफीम लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस दल ने बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग (NH-22) पर जोगियाडीह मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया और उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी में जितेंद्र कुमार के घुटने के नीचे एंकलेट में छिपाकर रखे गए दो पैकेटों से कुल 1.066 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
