पलामू के हुसैनाबाद में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की दंगवार शाखा के पूर्व प्रबंधक मनोज कुमार सिंह (33) को 6 करोड़ रुपए से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर बैंक ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर पैसे निकालने का आरोप है। आरोपी को बिहार के
.
अवैध रूप से ऋण स्वीकृत किए और राशि निकाल ली
यह मामला बैंक की दंगवार शाखा से संबंधित है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। जांच में पता चला कि मनोज कुमार सिंह ने 11 महिला खाता समूहों से ग्राहकों की सहमति के बिना अवैध रूप से ऋण स्वीकृत किए और राशि निकाल ली।
इसके अतिरिक्त, मनोज कुमार सिंह ने विशेष सावधि जमा (STDR) से भी अवैध निकासी की। इसके लिए वह खाताधारकों की पहचान संख्या का दुरुपयोग कर उनके नाम पर दूसरा बचत खाता खोलते थे। STDR की राशि को इस नए बचत खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता था, जिसे बाद में अपने करीबियों के खातों में डालकर नगद निकाल लिया जाता था। कुछ मामलों में ग्राहकों की सहमति के बिना सीधे बैंक से भी नगद निकासी की गई।
1 करोड़ 36 लाख 45 हजार 303 रुपए अभी भी बकाया
प्राथमिकी के अनुसार, अभियुक्त मनोज कुमार सिंह ने कुल 6 करोड़ 3 लाख 34 हजार 245 रुपए का गबन किया था। इसमें से बैंक को 4 करोड़ 66 लाख 89 हजार 942 रुपए का भुगतान कर दिया गया है, जबकि 1 करोड़ 36 लाख 45 हजार 303 रुपए अभी भी बकाया हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। SIT ने गहन अनुसंधान कर मामले का खुलासा किया और मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इस जानकारी की पुष्टि SIT टीम के प्रमुख एसडीपीओ एस मो याकूब ने की।
