मुख्य बातें

मुखिया पति फायरिंग केस, फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाए: आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी – Dhanbad News

मुखिया पति फायरिंग केस, फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाए:  आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी – Dhanbad News

बाघमारा थाना क्षेत्र में मुखिया पति पर फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत उर्फ़ विशु चक्रवर्ती और उसके सहयोगी अभय कुमार पासवान उर्फ़ बंगाली के घर ढोल-नगाड़े के साथ कोर्ट के

.

पुलिस टीम ने विशु चक्रवर्ती के तीलाटांड स्थित आवास और अभय पासवान उर्फ़ बंगाली के फुलारीटांड बेनीडीह स्थित क्वार्टर पर यह कार्रवाई की। इस दौरान पूरे इलाके में ढोल-नगाड़े बजाकर लोगों को जानकारी दी गई, जिससे मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

यह घटना 25 अगस्त की रात को हुई थी, जब बीसीसीएल एरिया-वन के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने दोनों आरोपियों ने मंदरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर वेलदार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में शंकर वेलदार को दो गोलियां लगी थीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद शंकर वेलदार के बयान पर बाघमारा थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अदालत के आदेश पर यह इश्तेहार चस्पा किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *