मुख्य बातें

गुरुग्राम में जेट कंपनी के साथ 1.40 करोड़ की ठगी: बिजनेस इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर धोखाधड़ी, पार्क डेवलपमेंट कंपनी का MBA डॉयरेक्टर अरेस्ट – gurugram News

गुरुग्राम में जेट कंपनी के साथ 1.40 करोड़ की ठगी:  बिजनेस इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर धोखाधड़ी, पार्क डेवलपमेंट कंपनी का MBA डॉयरेक्टर अरेस्ट – gurugram News

गुरुग्राम में प्राइवेट जेट प्रोवाइड कंपनी से 1.40 करोड़ रुपए ठगने वाला आरोपी राकेश शर्मा।

गुरुग्राम में जेट और प्राइवेट प्लेन प्रोवाइड कराने वाली कंपनी के साथ बिजनेस डील के नाम पर इन्वेस्टमेंट कराकर एक करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इकोनॉमिक क्राइम ब्रांच-2 टीम ने मामले की छानबीन करते हुए पार्क डवलपमेंट कंपनी के डायरेक

.

25 अगस्त को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस की तरफ से इकोनॉमिक सैल को एक शिकायत ट्रांसफर की गई थी। गुरुग्राम के रहने वाले पियूष वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कंपनी विंडबोरन एयर प्राइवेट लिमिटेड जेट और प्राइवेट प्लेन प्रोवाइड करवाती है।

क्लाइंट को चार्टर प्लेन प्रोवाइड करवाने की डील

उसको वर्ल्ड वाइड जू डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कॉन्टेक्ट किया गया कि वे देश व विदेश सोसायटी व कॉरपोरेट ऑफिस में पार्क डेवलपमेंट करने का काम करती है। उसके द्वारा बताया गया कि उनके क्लाइंट इंडिया से व विदेश से आते जाते है, जिनको चार्टर प्लेन की आवश्यकता होती है। इस कंपनी के साथ चार्टर प्लेन उपलब्ध कराने के बारे में 27 मार्च 2025 को एक डील की गई। जिसके लिए पियूष को दो करोड़ 40 लाख का इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया गया।

पार्क बनाने वाली कंपनी का चेक बाउंस हुआ

15 अप्रैल 2025 को दो करोड़ 40 लाख की राशि वर्ल्डवाइड जू डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के नाम चेक के माध्यम कर दी गई। समझौते के अनुसार 15 अप्रैल 2025 तक न कोई बिजनेस प्लान व डील के अनुसार कोई काम किया न संबंधित कागजात उपलब्ध कराए। उनसे जब इंवेस्टमेंट की हुई राशि लौटाने की कही तब वर्ल्डवाइड जू द्वारा एक चेक दिया गया, जो बैंक से भुनाने पर बाउंस गया।

एक करोड़ लौटाए, बाकी नहीं दिए

7 मई 2025 को वर्ल्ड वाइड जू कंपनी द्वारा 01 करोड़ रुपए लौटा दिए, लेकिन बाकी के रुपए नहीं दिए गए। इस संबंध में राजेंद्रा पार्क थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसकी जांच इकोनॉमिक सैल द्वारा की गई।

इस बारे में इकोनॉमिक सैल दो के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *