मुख्य बातें

मुन्ना सिन्हा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर की थी हत्या, 14 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला – Palamu News

मुन्ना सिन्हा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:  जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर की थी हत्या, 14 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला – Palamu News

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में मुन्ना सिन्हा उर्फ जितेंद्र प्रसाद की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अरुण ठाकुर उर्फ डोमन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 14 अक्टूबर 2025 को हुई थी।

.

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मुन्ना सिन्हा और आरोपी अरुण ठाकुर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों में बहस हुई। गुस्से में आकर अरुण ठाकुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर मुन्ना सिन्हा की हत्या कर दी।

मृतक की मां चिंतामणि देवी (63) के लिखित आवेदन के आधार पर पांकी थाना में 14 अक्टूबर 2025 को कांड संख्या 125/2025 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण ठाकुर को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी (टांगी) को भी बरामद कर जब्त कर लिया है। इसके अलावा, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *