मुख्य बातें

अमृतसर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़: जंगल में छिपाए हथियारों से पुलिस पर फायर, गैंगस्टर जीवन गिरोह से जुड़े; करनाल से पकड़े थे – Amritsar News

अमृतसर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:  जंगल में छिपाए हथियारों से पुलिस पर फायर, गैंगस्टर जीवन गिरोह से जुड़े; करनाल से पकड़े थे – Amritsar News


घायल बदमाशों को अस्पताल लेकर जाते हुए पुलिस।

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने अपनी पुरानी जगह छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचें। वहीं जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती क

.

दोनों आरोपियों ने अगस्त माह में अमृतसर में ही गोलीबारी की थी। तब आरोपी फरार हो गए थे, इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के करनाल से आरोपियों को पकड़ लिया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाशों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है कि वे इसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे। पहले भी कई वारदात में पहले भी शामिल रह चुके हैं।

फायरिंग के बाद घायल बदमाश।

अब जानिए अमृतसर में पहले कब गोलीबारी की अमृतसर के रामदास क्षेत्र में 22 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने एक वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग की थी। कुरालिया गांव निवासी शिकायतकर्ता हरसिमरन सिंह ने बताया था कि वह खेती-किसानी करते हैं। 22 अगस्त को वे कंवलजीत सिंह की वेल्डिंग दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक सवार 2 युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस।

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस।

सिलसिलेवार जानिए कैसे हुई मुठभेड़…

  • हथियारों की शिनाख्त के लिए गई पुलिस: दोनों बदमाशों ने वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना पर करनाल से दोनों को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार दोपहर अमृतसर पुलिस इन्हें हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी।
  • रूड़ेवाल गांव में बदमाशों ने की फायरिंग: पुलिस के अनुसार, जैसे ही रूड़ेवाल गांव के पास पहुंचे, दोनों ने गाड़ी रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद बदमाश कहने लगे- यहीं हथियार रखे हैं। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए।
बदमाशों ने इसी जंगल में छिपा रखे थे हथियार।

बदमाशों ने इसी जंगल में छिपा रखे थे हथियार।

जीवन फौजी गैंग से जुड़ाव की पुष्टि पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन दोनों का संबंध पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है कि वे उसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे और कई वारदातों में पहले भी शामिल रह चुके हैं।

डीएसपी बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता अमृतसर देहात पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *