मुख्य बातें

कैथल में शेयर मार्केट में पैसे लगवाकर ढाई करोड़ ठगे: मोटे मुनाफे का लालच दिया, फेसबुक पर देखा था विज्ञापन – Kaithal News

कैथल में शेयर मार्केट में पैसे लगवाकर ढाई करोड़ ठगे:  मोटे मुनाफे का लालच दिया, फेसबुक पर देखा था विज्ञापन – Kaithal News

कैथल में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति काे शेयर मार्केट में रुपए लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए ठग लिए। आरोपियों ने उसको इन्वेस्टमेंट संबंधित रसीद भी भेजी जो जांच में फर्जी पाई गई। इस संबंध में व्यक्ति ने साइबर थाना में

.

वॉट्सऐप के जरिए ग्रुप में जोड़ा

सेक्टर 21 निवासी अनिल कुमार गिरधर ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड है। उसका एसबीआई बैंक में खाता है। उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए एक विज्ञापन देखा। वहां पर उसे ज्यादा जानकारी के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर जॉइन करने के बारे में बताया गया। 28 अगस्त को उसने उस लिंक पर जाकर क्लिक किया तो उसका नंबर K8-SBI Securities Group नाम के ग्रुप में जुड़ गया।

डिटेल्स भी भर दी

उसमें एक यूजर ने उसे एक लिंक https://www.sbiadvancedbrokeracci.com भेजा। उसको ओपन करने पर नाम, मोबाइल नंबर व इन्वेस्टमेंट एमाउंट के बारे मे डिटेल्स मांगी तो उसने भर दी। इस पर उसका वर्चुअल वॉलेट उपरोक्त वेबसाइट पर बन गया। 31 अगस्त को उसके पास KYC के लिए वीडियो काॅल आया तो उसने KYC करवा दिया। एक सितंबर को उसने 50 हजार रुपए लगा दिए। वेबसाइट के वर्चुअल वाॅलेट में उसे प्राॅफिट दिखाई देने लगा। बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर आरोपियों ने उससे दो करोड़ 50 लाख 51 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

और पैसे मांगे तो ठगी का पता चला

जब उसने रुपए निकलवाने के लिए आरोपियों से बातचीत की तो उसे ओर पैसे जमा करवाने को कहा गया। तब उसे शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया। जब आरोपियों द्वारा पैसे लगवाने की रसीद वह बैंक में लेकर गया तो पता चला कि यह रसीद भी फर्जी है। शिकायतकर्ता ने कहा क ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की है।

साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *