मुख्य बातें

फरीदकोट में ट्रक की टक्कर से युवक घायल: बाइक पर सवार होकर जा रहा था, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर – Faridkot News

फरीदकोट में ट्रक की टक्कर से युवक घायल:  बाइक पर सवार होकर जा रहा था, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर – Faridkot News


ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुआ युवक।

पंजाब के फरीदकोट जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जैतो शहर के बाजाखाना रोड पर पेश आया। घायल की पहचान बाजाखाना निवासी लवदीप सिंह उर्फ लवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

.

घायल को पहले सिविल अस्पताल जैतो लाया गया था, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर कर दिया, परंतु परिजन उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए।

ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।

जानकारी के अनुसार, चढ़दी कलां वेलफेयर सेवा सोसाइटी जेतो को किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि जैतो के बाजाखाना रोड पर बराड़ पैलेस के पास ट्रक व मोटरसाइकिल में टक्कर हुई है। बाजाखाना निवासी लवदीप अपनी बाइक पर सवार होकर जैतो आ रहा था, जबकि ट्रक बाजाखाना की दिशा में जा रहा था।

दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सोसाइटी के सदस्य मीत सिंह मीता, गौरा औलख और बब्बू मालड़ा एम्बुलेंस सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को उठाकर जैतो के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *