मुख्य बातें

सिंधी काउंसिल ने दीया और रंगोली वितरण किया: दिवाली अवसर पर अनूठी पहल, लोगों ने कहा- पहला दीया हम मंदिर में जलाएंगे – Raipur News

सिंधी काउंसिल ने दीया और रंगोली वितरण किया:  दिवाली अवसर पर अनूठी पहल, लोगों ने कहा- पहला दीया हम मंदिर में जलाएंगे – Raipur News

दिवाली के शुभ अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से आज फाफाडीह नाका पर निशुल्क दीया और रंगोली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “जय श्रीराम” के नारों के साथ हुई।

.

प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस पहल में भाग लिया और भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कई लोगों ने दीया माथे से लगाकर श्रद्धा प्रकट की। लोगों ने कहा, “पहला दीया हम मंदिर में जलाएंगे।”

महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हजारों दीयों और रंगोली सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवी किशोर आहूजा ने कहा, “दिवाली से पहले हर घर में रोशनी फैले और सभी के जीवन में खुशियाँ आएं, यही हमारा उद्देश्य है।”

इस आयोजन में सिंधी समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे –ललित जैसिंघ, काजल सचदेव, अछूमल गावरी, श्रीचंद लखवानी, किशोर आहूजा, जतिन नचरानी, नरसा लालवानी, सुरेश सचदेव, नितिन कृष्णानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज, निलेश तारवानी और सुमित आठवानी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *