हाथों में हथियार लेकर घर में धुसते युवक।
सोनीपत में कुछ अज्ञात युवकों ने दो व्यक्तियों पर डंडों और तेज धार हथियार से हमला किया। आरोपियों को गाली गलौज देने से रोका तो बाद में आकर हमला कर दिया। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। आरोपी तेज धार हथियार और डंडों के साथ घर में एंट्री कर रहे हैं। फ
.
गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
सोनीपत के देवड़ू रोड के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि स्क्रैप का कारोबार है। उनके पास कई ड्राइवर काम करते हैं और उनके अलग-अलग गोदाम बने हुए हैं। शुभम गार्डन के सामने गली में स्थित उनके एक गोदाम के सामने खाली प्लॉट में कुछ बिहारी मजदूर रहते हैं।
रात के समय दो युवक शराब पीकर वहां गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम पर मौजूद ड्राइवर नवीन ने उन्हें गालियां देने से रोका, क्योंकि आस-पास महिलाएं और छोटी लड़कियां मौजूद थी। इसी बात पर कहा-सुनी हो गई और नवीन वहां से चला गया।
घायल संजीव का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है
रात में 10 से 12 युवक हथियारों के साथ लौटे
थोड़ी देर बाद नवीन की जगह पर ड्यूटी पर आए ड्राइवर सुनील और संजीव गोदाम पर मौजूद थे। संजीव और सुनील खाना खाकर घर के अंदर सो रहे थे। कुछ देर बाद अचानक ही युवक लौट आए। संजीव के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे अचानक 10 से 12 युवक वहां आए और उन्होंने हॉकी स्टिक, डंडों और धारदार हथियारों से दोनों पर हमला बोल दिया।
इस हमले में संजीव और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब स्थिर है।

ड्राइवर सुनील गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती है
हमले की अलग-अलग तस्वीर देखिए…

आरोपी गली में एंट्री करने के दौरान

गोदाम में घुसते हुए आरोपी

आरोपी वारदात के बाद डंडे लेकर भागते हुए
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
हमले की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी तेजधार हथियारों और डंडों के साथ घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमरे में घुसकर जमकर मारपीट की और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमलावरों को पहचान नहीं पाई है।
हालांकि पुलिस को शिकायत दी गई है।घायल ड्राइवर संजीव ने बताया कि घटना से पहले भी यही युवक गोदाम के सामने घर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर चुके हैं। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने बदतमीजी की और धमकी दी।

दोनों ड्राइवरों को गोदाम पर मारपीट के बाद फरार होते आरोपी
पुलिस जांच में जुटी, फुटेज के आधार पर होगी पहचान
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
